{"_id":"6aaec5d79820c653e00de5b5","slug":"appointment-letters-distributed-to-1000-youths-gonda-news-c-100-1-gon1041-166403-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 1000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 1000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
Sat, 19 Sep 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में छात्रा को नियुक्ति पत्र देते विधायक
बभनान। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें लगभग पांच हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया। एक हजार अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने निजी क्षेत्र की 30 से अधिक कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। युवाओं से संवाद कर उनके कौशल विकास और भविष्य से जुड़ी आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली।
विधायक ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और रोजगार देने वाले संस्थानों के बीच सेतु का काम करते हैं। इससे उन्हें अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, प्रबंधक विजय कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सहायक निदेशक (सेवायोजन) राजीव सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रिया गौतम, बीडीओ अभय सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, रामचन्दर वर्मा, ब्रह्मदेव पाठक, विश्वनाथ पाठक, प्रिंस त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।