फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Application in Atal Residential School from 15th

Gonda News: अटल आवासीय विद्यालय में आवेदन 15 से

Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Application in Atal Residential School from 15th
गोंडा। मनकापुर के सिसवा स्थित मंडलस्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में 15 जनवरी से दो फरवरी के बीच आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 25 फरवरी को देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

निर्माण श्रमिकों के बच्चे कक्षा छह और नौ में प्रवेश ले सकेंगे। देवीपाटन मंडल सभागार में बुधवार को कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

कक्षा छह व नौ में 140-140 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय प्रधानाचार्य एच. सिद्दीकी ने बताया कि कुल मिलाकर 50-50 प्रतिशत सीटों पर बालक-बालिकाओं के लिए आरक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जातिगत आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। श्रमिक के दो बच्चे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। 15 जनवरी से ऑफलाइन माध्यम अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
कक्षा छह के लिए एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 बीच के आयुवर्ग के छात्र आवेदन कर सकेंगे। कक्षा नौ के लिए एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 बीच आयुवर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए 25 फरवरी को परीक्षा होगी। डीआइओएस राकेश कुमार ने बताया कि जीआईसी, जीजीआईसी और टाॅमसन कॉलेज में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने पूरी पारदार्शिता व शुचितापूर्ण तरीके से पात्रों को प्रवेश का निर्देश दिया है। इस मौके पर डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ एम. अरुन्मोली, अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एच. सिद्दीकी, उप श्रमायुक्त मो. अब्बास, डीआईओएस राकेश कुमार व बीएसए प्रेमचंद यादव समेत अन्य मौजूद रहे।



हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में होगा प्रश्नपत्र

प्रधानाध्यापक एच. सिद्दीकी ने बताया कि हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में प्रश्न पत्र होगा। कक्षा छह में मानसिक योग्यता आधारित 40, हिंदी व अंग्रेजी भाषा के 20-20 और गणित के 20 प्रश्नों को मिलाकर 100 अंक का प्रश्न पत्र होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1.25 अंक निर्धारित किए गए हैं। कक्षा नौ के लिए 15 -15 अंक हिंदी व अंग्रेजी भाषा आधारित और 35-35 अंक के गणित व साइंस के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर प्रवेश परीक्षा के दौरान 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed