{"_id":"67aa41f46d1064d35c0bc015","slug":"95150-students-will-take-the-exam-at-149-centers-gonda-news-c-100-1-gon1003-132413-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 149 केंद्रों पर 95,150 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 149 केंद्रों पर 95,150 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Mon, 10 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों को मिलाकर कुल 149 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 95,150 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जरूरी तैयारियां की गई हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा है। साथ ही सुचारू यातायात के साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 24 फरवरी से 12 मार्च तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जिले के दो राजकीय, 38 सहायता प्राप्त और बाकी निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुचारू व पारदर्शी रूपे से कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही निर्धारित समयानुसार बच्चों को निर्धारित समय सीमा में परीक्षा कराई जाएगी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पावर कारपोरेशन से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का अनुरोध किया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में छात्रों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम से रोडवेज की बसें चलाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
कड़ी निगरानी में केंद्रों तक पहुंचेंगे सील प्रश्नपत्र
अधिकारियों ने बताया कि फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही 24 घंटे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र से लेकर संकलन केंद्र तक पुलिस की निगरानी में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से एसपी विनीत जायसवाल से पत्राचार किया गया है। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल लगाने का अनुरोध किया है।