फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   51 people donated blood to save others' lives

Gonda News: दूसरों की जान बचाने के लिए 51 ने किया रक्तदान

Sat, 14 Jun 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
51 people donated blood to save others' lives
मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं
गोंडा। करें रक्तदान बचाएं जान के संकल्प के साथ विश्व रक्तदाता दिवस पर महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ एसपी विनीत जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा व सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने किया। इसमें 51 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में इंकलाब फाउंडेशन, एक सेवा संस्था, युवा सोच, रेडक्रॉस सोसाइटी, एनसीसी, व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों का सहयोग रहा। शिविर में सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. अनिल वर्मा, आशुतोष प्रताप सिंह, डॉ. दीक्षा द्विवेदी, डॉ. शोएब इकबाल, डॉ. रवि वर्मा, डॉ. जगदीश, राम प्रभाकर सिंह, दिनेश मिश्र, दीपक पाल, राजेश यादव, निशा वर्मा, अनुपमा श्रीवास्तव, अंबरीश सिंह, आनंद, शैलेश त्रिपाठी, गुलाम गौस मौजूद रहे। सपा नेता सूरज सिंह व देवेंद्र सिंह ने भी रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने बनाई रंगाेली
ब्लड बैंक में अवध नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को रक्तदान के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। रंगोली बनाने में कोमल, बेबी, अमीना, अंशिका, काजल आदि की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं : एसपी
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान करके हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे लोगों के लिए रक्त की एक-एक बूंद अनमोल होती है। रक्तदान से शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। इससे शरीर और स्वस्थ होता है।
रक्तदान को लेकर करें जागरूक
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इसको लेकर सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें।सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि 18 से 45 वर्ष की आयु और 45 किलोग्राम से अधिक वजन का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। कहा कि रक्तदान से पहले वजन व ब्लड प्रेशर की जांच होती है। रक्तदान से नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं। यह रक्त प्रवाह को सामान्य बनाए रखता है। रक्तदान को सामाजिक अभियान के तौर पर लिया जाना चाहिए।

इन्होंने किया रक्तदान

शिविर में रक्तदान करने वालों में सोनू दूबे, जुगला शरन शुक्ल, विभोर मिश्र, विजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार तिवारी, सतपाल सिंह, लवली सिंह, दीपक पाल, डॉ. दुर्गा सिंह, बलजीत सिंह कनौजिया, आकाश कुमार, विजय कुमार चौहान, क्रांति कुमार सिंह, चंद्रमोहन पांडेय, आदर्श सिंह, शिवकुमार सोनी, राकेश कुमार, विपिन कुमार शुक्ल, विनय यादव, अनिल सोनकर, सोनू, अनिल गुप्ता, देव कुमार सोनी, विजय कुमार शुक्ल, रमेश कुमार, दीपक कुमार, सचिन रस्तोगी, यश पांडेय, रजत, सौमित्र पाठक, वेद प्रकाश तिवारी, राज मिश्र, सुमित मिश्र, पिंटू कुमार, राजेंद्र प्रताप सिंह सहित 51 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed