फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   49 new corona infected found in Gonda

गोंडा में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 27 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
49 new corona infected found in Gonda
गोंडा। कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। एक परिवार में पहले पति और अब उसकी पत्नी और पुत्री कोरोना पॉजिटिव आई है। गुरुवार को जिले में 49 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पांच मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। पहली बार जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या में कमी आई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुद्धवार को कुल 33 कोरोना की जांचें हुईं। जिनमें दो महिलाएं पाजिटिव पाई गयीं। लैब टेक्नीशियन अरुण नायर ने बताया कि रैपिड एंटीजेन किट से 36 व आरटीपीसीआर विधि से 16 जांचें की गईं। क्षेत्र के कोठा के मजरे भितरी की एक महिला (32) व उसकी पुत्री (13) पॉजिटिव मिले। सोमवार को इस महिला का पति (40) पाजिटिव पाए गये थे।
विज्ञापन

मुजेहना में पूर्व में घोषित किया गया हॉटस्पॉट जोन बनगाई की हॉटस्पाट की अवधि समाप्त हो गई थी। उसी गांव में सप्ताह भर से पुन: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को आई रिपोर्ट में पूर्व संक्रमित परिवार से एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि सप्ताह पूर्व बच्चे की दादी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद संक्रमित परिवार सहित पूरे गांव की कोरोना जांच की गई थी। बुधवार की शाम को मिली रिपोर्ट में उसी संक्रमित परिवार से एक बच्ची की रिपोर्ट पॉस्टिव मिली है। पुन: पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed