फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   38 pilgrims from Nepal have been wandering for many days

Gonda News: कई दिन से भटक रहे नेपाल के 38 श्रद्धालु

Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
38 pilgrims from Nepal have been wandering for many days
करनैलगंज के सरयू नदी के घाट पर एकत्र नेपाल के श्रद्धालु। - संवाद 
करनैलगंज (गोंडा)। महाकुंभ जाने के लिए नेपाल से निकला 38 श्रद्धालुओं का जत्था कई दिन से भटक रहा है। इसके बाद भी इन श्रद्धालुओं का हौसला बरकरार है। नेपाल निवासी हरिहर थापा, गोविंद नौतानी, राधाकृष्ण थापा, सरस्वती रामथानी, हेमसेन थापा, मनोज मांझी आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले नेपाल से 38 श्रद्धालु बस से महाकुंभ में जाने के लिए निकले थे। प्रयागराज के रास्ते पर बस को जाने से रोक दिया गया। इसके बाद बस अयोध्या की तरफ बढ़ी तो बाराबंकी व गोंडा जिले की सीमा पर भी रोक दिया गया। शुक्रवार को सभी श्रद्धालु सरयू के कटरा घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद भोजन बनाया। इसके बाद तीर्थयात्रा पर रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं का कहना है कि महाकुंभ में स्नान व श्रीराम मंदिर के दर्शन के बाद भी नेपाल लौटेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed