फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   38 candidates contested for seven posts

Gonda News: सात पदों पर 38 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

Sat, 30 Sep 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
38 candidates contested for seven posts
गोंडा। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आठ-आठ, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर तीन, संयुक्त मंत्री पद पर नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। आगामी 11 अक्तूबर को संघ भवन में प्रातः 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान के बाद पांच बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामविलास मिश्र ने बताया कि शनिवार नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अब अध्यक्ष के एक पद पर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, इंद्रमणि शुक्ल, दिनेश कुमार मौर्य, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राम बुझारथ द्विवेदी, दीनानाथ त्रिपाठी व सुखसेन सिंह मैदान में हैं। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद पर आलोक कुमार सिन्हा, पाटेश्वरी दत्त पांडेय व संत बख्श मिश्र और महामंत्री के एक पद पर चंद्रमणि तिवारी, मृत्युंजय शुक्ल, सर्वजीत मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, लाल बिहारी शुक्ल व विजय प्रताप द्विवेदी दावेदार हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अरविंद कुमार शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार शर्मा व सुशील कुमार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर गौरव सिंह बिसेन, देवेंद्र कुमार शुक्ल व संजय कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार पांडेय, गिरवर कुमार चतुर्वेदी व रामू प्रसाद तथा संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अभिजीत तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, उमापति शुक्ल, दिवाकर श्रीवास्तव, नीरज कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार चौबे, विमल प्रकाश मिश्र, शैलेंद्र कुमार मिश्र, और हेमंत तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर देवेंद्र कुमार सिंह, रामगोपाल पाठक, विमल कुमार वर्मा, रवि प्रताप शुक्ल, रामफेर प्रजापति, बलजीत सिंह के एकल नामांकन से सभी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि शनिवार को नामांकन पत्रों की वापसी के दौरान कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के एक प्रत्याशी अजीत कुमार जायसवाल के नामांकन वापस लेने से शेष बचे छह प्रत्याशियों अवध बिहारी शरण पांडेय, आदित्य तिवारी, तपसीराम सोनकर, राकेश कुमार दूबे, राम प्रकाश सिंह व कृष्णशंकर मिश्र के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed