{"_id":"65107f823c4fd0222106af76","slug":"20-thousand-cash-and-jewelery-worth-three-lakhs-stolen-from-two-houses-gonda-news-c-100-1-slko1026-4844-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो घरों से 20 हजार नकदी व तीन लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो घरों से 20 हजार नकदी व तीन लाख के गहने चोरी
Sun, 24 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। थाना परसपुर क्षेत्र के दो गांवों के दो घरों से शनिवार की रात चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी व करीब तीन लाख के गहनों समेत बर्तन पार कर दिए। चोरी की सूचना पर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहंगपुर गांव की रहने वाली अनिता ने बताया कि उसका पति चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। बेटा दीपक यादव भी पिता के संग रहता है। दीपक 21 सितंबर को घर आया था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी घर के बाहर सो रहे थे तभी देर रात आंगन की दीवार फांदकर चोर अंदर घुस आए। चोर कमरे में संदूक में रखी 15,000 रुपये नकदी, जेवर, मोबाइल फोन व बर्तन लेकर फरार हो गए।
दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के पुरैना सूर्यबली पुरवा निवासी इंद्रपाल यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर मेें घुस आए और कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर पांच संदूक उठा ले गए। देर रात छोटा बच्चा रोने लगा तो नींद खुल गई, टाॅर्च जलाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। शोर करने पर परिवार के सभी लोग उठ गए। घर के बगल बाग में चार संदूक टूटे मिले, जबकि एक संदूक गायब था। बताया कि संदूक में रखे पांच हजार रुपये व जेवर ले गए। इंद्रपाल ने चोरी किए गए गहनों की कीमत दो लाख रुपये बताई है। बेटे भूलन यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, पड़ताल की जा रही है।