फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   18 complaints came in public hearing, 16 were resolved

Gonda News: जनसुनवाई में आईं 18 शिकायतें, 16 का निपटारा

Mon, 02 Jun 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
18 complaints came in public hearing, 16 were resolved
गोंडा। नगर निकायों में सोमवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 18 शिकायतें आईं, जिसमें से 16 के निस्तारण का दावा अफसरों ने किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोंडा के सभागार में अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। साहबगंज मोहल्ले के सुहेल अहमद व मकार्थीगंज के हेमंत ने साफ-सफाई को लेकर शिकायत की, जबकि राधाकुंड के इरशाद ने पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण आ रही समस्या के निस्तारण की मांग की। साथ ही मकार्थीगंज के अमरजीत व साहबगंज के राम कुमार अग्रवाल ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। नवाबगंज में दो, करनैलगंज में तीन, खरगूपुर में दो, परसपुर में दो, धानेपुर में दो व तरबगंज में दो शिकायतें आईं। नगर पालिका परिषद की दो लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed