फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 people hit by dengue including accountants

लेखपाल समेत 12 लोग डेंगू की चपेट में

Mon, 28 Sep 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र करनैलगंज में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, आसपास के गांवों में भी तमाम लोग अलग-अलग तरह के बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। तीन दिन पहले डेंगू से हालत खराब होने पर सोमवार को करनैलगंज नगर के लेखपाल कल्याणदेव पाठक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जबकि डेंगू से ही बीमार दर्जन भर से ज्यादा लोगों का इलाज लखनऊ के ही अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, भंभुवा के उल्लहा गांव में रहने वाले आधे से ज्यादा लोग तरह-तरह के बुखार से बीमार हैं, जिसमें से एक को सोमवार सुबह लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन


करनैलगंज नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में मौजूदा समय हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित बताया जा रहा है। किसी को मलेरिया व टायफाइड है तो किसी को वायरल व डेंगू। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या  एक हफ्ते से बढ़ गई है। इसके मरीजों का इलाज आम तौर पर लखनऊ के अस्पतालों में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इसकी कोई भी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को भी नहीं है। बीते दिनों डेंगू से पीड़ित दो मरीजों की लखनऊ में मौत भी हो चुकी है।

वहीं सोमवार को नगर क्षेत्र करनैलगंज के लेखपाल कल्याण देव पाठक की हालत डेंगू से खराब होने पर परिवारीजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि नगर में संचालित चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीके श्रीवास्तव के 13 वर्षीय पुत्र हर्षित के भी डेंगू से बीमार होने पर उसे लखनऊ में एडमिट कराया गया है।

जबकि सकरौरा निवासी मयंक, साकिब, मो. उमर, नई बाजार निवासी रईस अहमद, साविया, रुविया, गुड़ाही बाजार निवासी नीलम गुप्ता, प्रभात सोनी, सदर बाजार निवासी आंचल, अंश, विशाल गुप्ता भी बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

उधर, भंभुवा के उल्लहा गांव में भी एक तिहाई लोग अलग-अलग तरह के बुखार से पीड़ित हैं, जिसमें से एक को सोमवार की सुबह हालत नाजुक होने पर लखनऊ ले जाया गया।

बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भेजकर उनके ब्लड सैंपल की स्लाइडें तैयार करवाई जा रही हैं। साथ ही प्रभावित मोहल्लों में फागिंग भी कराई जा रही है।  -डॉ. पीएन राय, अधीक्षक सीएचसी करनैलगंज


तहसील क्षेत्र में डेंगू सहित अन्य बुखार से बीमार लोगों के बाबत इसकी जानकारी डीएम व सीएमओ को दी जा चुकी है। नपाप के ईओ को पत्र लिखकर फागिंग कराने को भी कहा गया है। साथ ही नगर में मच्छरों से निपटने के लिए सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। -वीके सिंह, एसडीएम करनैलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed