फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   110 buses left carrying 4400 sisters

Gonda News: 4400 बहनों को लेकर रवाना हुईं 110 बसें

Fri, 08 Aug 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
110 buses left carrying 4400 sisters
गोंडा। रक्षाबंधन पर भाइयाें की कलाई पर राखी बांधने के लिए 4400 बहनें शुक्रवार को परिवहन निगम की 110 बसों से मायके रवाना हुईं। सरकार ने बहनों के लिए तीन दिनों तक मुफ्त सेवा की सुविधा दी है। बहनों संग 4400 सहयात्री भी रवाना हुए। परिवहन अधिकारियों का मानना है कि देर रात यह आंकड़ा आठ हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। बहनों के संग सहयात्रियों को भी मुफ्त सफर की सेवा मिलने पर लोगों ने सरकार की सराहना की। गायत्री, रुबी, नीलम का कहना था कि सरकार की यह पहल बेहतर है। इससे बहनें आसानी से भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जा सकेंगी। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि शाम तक 4400 बहने और इतने ही सहयात्रियों को 110 बसों से रवाना किया गया है।
विज्ञापन




महिला यात्रियों की बढ़ी भीड़, बसों के बढ़ाए फेरे
महिलाओं की भीड़ को देखते हुए निगम प्रबंधन ने बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। चालकों परिचालकों को डबल फेरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या व बहराइच रूट पर महिला यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चालक डबल फेरे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed