फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11 power sub-stations will be built in Gonda

Gonda News: पावरकट से निजात दिलाएंगे 11 नए बिजलीघर

Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
11 power sub-stations will be built in Gonda
गोंडा। गर्मी बढ़ते ही जिले में अघोषित बिजली कटौती की समस्या गहरा जाती है। ओवरलोडिंग के चलते दिन में कई बार बिजली ट्रिप कर जाती है। इस समस्या से निजात के लिए जिले में पांच और दस एमवीए के 11 बिजलीघर बनने का रास्ता साफ हो गया है। भूमि चिह्नित कर ली गई है। वित्तीय स्वीकृत मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की आरडीएस (रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर) स्कीम के तहत चारों विद्युत वितरण खंडों में 11 नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। गोंडा में लखनऊ रोड पर हारीपुर के पास दस एमवीए का बिजलीघर बनेगा। जिसकी सप्लाई जेल रोड स्थित 220 केवी पावर स्टेशन से होगी।
विज्ञापन

नवाबगंज में मां वाराही मंदिर के पास पांच एमवीए, विश्नोहरपुर में पांच एमवीए तथा शकीपुर के पास पांच एमवीएम क्षमता का बिजलीघर बनेगा। करनैलगंज में नवादा (कौड़िया) बाजार में पांच एमवीए, सालपुर में पांच एमवीए तथा झालीधाम में पांच एमवीए क्षमता के उपकेंद्र बनाए जाएंगे। मनकापुर के छपिया में पांच एमवीए, कुरासन बाजार में पांच एमवीए, धर्मेई में पांच एमवीए तथा हरनाटायर में पांच एमवीए क्षमता के बिजलीघर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक 38 उपकेंद्रों से तकरीबन चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। बिना कनेक्शन लिए ही बिजली का उपयोग करने वालों की भी बड़ी संख्या है। इससे गर्मी के दिनों में अचानक बिजली की मांग बढ़ जाती है। दूसरी ओर जिले में हर साल करीब 16 फीसदी बिजली की खपत बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में अप्रैल से दिसंबर तक 670.16 एमयू (मेगा यूनिट) बिजली की खपत हुई है। जबकि वर्ष 2022-23 में अप्रैल से दिसंबर तक की बिजली खपत बढ़कर 780.26 एमयू हो गई। इसी प्रकार गर्मी के दिनों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए उपकेंद्र बनने से अघोषित बिजली कटौती कम होगी।


अधीक्षण अभियंता रामनरेेश ने बताया कि आरडीएस स्कीम के तहत 11 बिजली उपकेंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए उपकेंद्र बनने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति होगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed