फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vijay Mishra's name came with Mukhtar in the kidnapping of Rungta.

Ghazipur News: रुंगटा के अपहरण में मुख्तार के साथ आया था विजय मिश्रा का नाम

Sat, 30 Mar 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mishra's name came with Mukhtar in the kidnapping of Rungta.
ज्ञानपुर। पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं में शुमार पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भी मुख्तार अंसारी से रिश्ते थे। विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष व बड़े कोयला व्यवसायी नंद किशोर रूंगटा के अपहरण में विजय मिश्रा और मुख्तार अंसारी मुकदमा दर्ज हुआ था। साक्ष्यों के अभाव में दोनों इस मामले में बरी हो गए थे।
विज्ञापन

बात वर्ष 1997 की है। कोयला व्यापारी और विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष नंद किशोर रूंगटा का अपहरण कर लिया गया। उनके परिवारि से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस की जांच में पता चला कि रूंगटा को भदोही में बंधक बनाकर रखा गया है। बाद में उनकी हत्याकर शव को इलाहाबाद के झूंसी में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने विजय मिश्रा और मुख्तार अंसारी को नामजद किया गया। तब पहली बार विजय मिश्रा का नाम सामने आया था। मुख्तार और विजय सीबीआई कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने सजा दिलाने को पूरा जोर लगा दिया लेकिन दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने पर अदालत ने बरी कर दिया। लोग बताते हैं कि रूंगटा मामले में बरी होने के बाद विजय मिश्रा की आपराधिक गतिविधियां बढ़ती गईं। वह पूर्वांचल में खनन के ठेकों में दखल बढ़ाने लगा। साथ ही राजनीतिक रसूख भी बढ़ाने लगा। धीरे-धीरे उसने विजय मिश्रा अपना दबदबा बना लिया। उसके खिलाफ मुकदमों की सूची बढ़ती गई। दो दशक में ही पूर्व विधायक पर 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed