फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In high school, Khushi Jaiswal won the merit list of the district

Ghazipur News: हाईस्कूल में खुशी जायसवाल ने जिले की श्रेष्ठता सूची में मारी बाजी

Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
In high school, Khushi Jaiswal won the merit list of the district
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में जिले के 91.45 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली। जिले के चार परीक्षार्थियों खुशी जायसवाल को छठवां, आंचल तिवारी सातवां, प्रियांशु शर्मा आठवां, स्मृति विश्वकर्मा को नौवां एवं श्रेया प्रजापति ने प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में दसवां स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

देवकली स्थित हनुमान सिंह इंटर कालेज की खुशी जायसवाल ने 97.17, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज की आंचल तिवारी ने 97, बिंदेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रियांशु शर्मा ने 96.83, आदर्श बौद्ध इंटर काॅलेज की स्मृति विश्वकर्मा ने 96.67, सीपीआई यूएमवी हरकरनपुर की श्रेया प्रजापति ने 96.50, गंगा इंटर काॅलेज की नेहा प्रजापति 96.33, एसबीएसडी डीआईसी की अंशिका यादव 96.17, बाबा भगेलू दास एसएस की अदिति सिंह 96.17, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज की त्रिशा राय 96, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर काॅलेज की समरीन फातिमा 95.83, बीबीडीआईसी के आलोक यादव 95.83, स्वामी रामकृष्ण इंटर काॅलेज की विभा चौहान 95.83, सीपीआईयूएमवी के आयुषी यादव को 95.83, जनता हाईस्कूल की स्वाति कुशवाहा को 95.67 प्रतिशत अंक मिला। लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की वैशाली सिंह को 95.33, इसी विद्यालय की अंकिता को 94.67, अंशिका को 93.50, तन्नू पांडेय को 93.33, प्रज्ञा चौधरी को 93, गरिमा यादव को 92.33 तथा कृति चौबे को 92 फीसदी अंक मिले। सावित्री बालिका इंटर काॅलेज की अनुराधा यादव 93.3, शहीद स्मारक इंटर कालेज के आर्यन मौर्या 95.16, सुभाष विद्या मंदिर इंटर काॅलेज की चांदनी यादव 93, श्री मुलायम सिंह यादव इंटर काॅलेज के अंकित बिंद 92.33, माता तपेश्वरी इंटर कॉलेज की अंजली यादव 95.5, इंटर कालेज सुभाखरपुर की आंचल तिवारी 92, डाॅ. भीमराव अंबेडकर इंटर काॅलेज के देवेश सिंह 92.16, ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी इंटर काॅलेज की रिया यादव ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed