फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Diwan's body reached Nagwan, there was chaos in the family

दीवान का शव पैतृक गांव नगवां पहुंचते ही पसरा सन्नाटा

Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diwan's body reached Nagwan, there was chaos in the family
कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव निवासी गोरखपुर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में दीवान के पद पर तैनात एक युवक की रविवार को देवरिया बाईपास के खोराबार थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के सामने अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई थी। सोमवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। इधर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

नगवां गांव निवासी राम कृपाल सिंह यादव उर्फ राम कुंवर यादव (40) गोरखपुर में ट्रैफिक दीवान के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात करीब दो बजे देवरिया बाईपास पर ड्यूटी लगी थी। रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से फोरलेन से वापस आ रहे थे कि खोराबार थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और उनकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव गोरखपुर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि के रखा गया। इधर सुबह दीवान का शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। देखते ही देखते दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग काफी दु:खी और मर्माहत दिखाई पड़ रहे थे। वह वर्ष 1995 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। रामकृपाल की मां बदामी देवी, पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र अभिषेक, विशाल एवं पुत्री प्रिया के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed