{"_id":"61840","slug":"Ghazipur-61840-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे तक बीडीओ को बनाए रखा बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे तक बीडीओ को बनाए रखा बंधक
Ghazipur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। भाकपा माले खेत मजदूर सभा की ओर से ब्लाक मुख्यालय जमानिया पर खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने आदि सवालों को लेकर स्थानीय कार्यालय से जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी आधा घंटा तक बंधक बनाए रखा।
शनिवार को आयोजित सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि जमानिया ब्लाक पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इसलिए गरीबों की फरियाद नहीं सुनी जा रही है। कहा कि कई गांवों में हैंडपंप खराब पड़े हुए है। पीने के लिए पानी को लोगों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराने की मांग करते हुए कहा कि कई गांवों के लोग मनरेगा की मजदूरी भुगतान के लिए छह महीने से ब्लाक का चक्कर काट रहे हैं। अगर जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 17 मई को ब्लाक में तालाबंदी कर आंदोलन तेज किया जाएगा। माले नेता ने कहा कि केंद्र सरकार एक बार फिर से गरीबों के नाम पर बनी बीपीएल से बाहर करने की साजिश कर रही है। इंदिरा आवास की स्थायी पात्रता सूची बनाने में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। धरना-प्रदर्शन को खेमस के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बनवासी, माले ब्लाक सचिव विजय कुमार, जगदीश बनवासी, विजयी बनवासी, शर्मा बिंद, नखड़ू, योगेंद्र कुशवाहा, गोपाल बिंद, स्वरूप पासी, सुकरा देवी, रामरती, लाची देवी ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता यमुना बनवासी और संचालन जगदीश बनवासी ने किया। अंत में खंड विकास अधिकारी जमानिया को आधा घंटा बंधक बनाकर छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। एक सप्ताह में मांगे पूरा करने के आश्वासन के बाद उन्हें मुक्त किया गया।