{"_id":"5bf84a7cbdec224171674949","slug":"151542998652-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के डोरा गांव में शुक्रवार को दिन में दरवाजे पर बकरी जाने की बात को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी और बाद में मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष के एक और दूसरे के दो लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों तरफ की तरफ से तहरीर दी गई है।
डोरा गांव निवासी बदामा राम के बकरी का बच्चा काजू के घर के सामने दिन में करीब 12 बजे चला गया। इसके लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दोनों के परिवार के लोग भी घर से बाहर आ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडा चलने लगा। शोर-शराबा सुन अन्य लोग वहां पहुंचे और झगड़ा शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के काजू और दूसरे पक्ष के बदामा और सुदामा घायल हो गए। दोनों ने अपने उपचार प्राइवेट चिकित्सक से कराया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। घायल को मेडिकल के भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।