फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झोपड़ी सहित दो गुमटी जलकर राख

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झोपड़ी सहित दो गुमटी जलकर राख

Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झोपड़ी सहित दो गुमटी जलकर राख
गाजीपुुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झोपड़ी सहित दो गुमटी जलकर राख हो गई। इस घटना में सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव निवासी कमला राम की रिहाइशी झोपड़ी में सोमवार की देर रात आग लग गई। अगलगी की घटना में गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना ने पीड़ित परिवार को खुले आसमान के नीचे ला दिया। मरदह संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बरही चट्टी स्थित मलिकनाथपुर निवासी विजय कुमार राम की अंडे की दुकान और बरही गांव निवासी मार्कंडेय जायसवाल की सुर्ती की गुमटी जलकर राख हो गई। इस घटना में दोनों गुमटी में रखा 40 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस मामले में पीड़ित की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed