फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दूसरे दिन भी ललचाते रहे बादल, नहीं हुई बारिश

दूसरे दिन भी ललचाते रहे बादल, नहीं हुई बारिश

Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ललचाते रहे बादल, नहीं हुई बारिश
गाजीपुर। मौसम में निरंतर बदलाव से किसान दहशत में हैं। गुरुवार को आसमान में काले-कजरारे बादलों के छाने से एकबार ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तेज हवा के साथ बारिश भी होगी। लेकिन शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकलते ही फिर धरती तपने लगी और भीषण गर्मी शुरू हो गई। पूरे दिन धूप, उमस और गर्मी से बिलबिलाते रहे लोगों को अचानक दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और तेज हवा चलने से काफी राहत मिली। जनपद के ग्रामीण इलाके में दोपहर बाद तेज हवा के कारण कुछ जगहों पर रिहायशी झोपड़ी आदि को नुकसान पहुंचा है। जमानिया बाजार में समेत अन्य इलाकों में आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज आंधी से नुकसान पहुंचा है। मौसम परिवर्तन होने तथा आंधी और पानी की आशंका से किसान चिंतित हैं। किसानों की कटाई और मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों के अनाज के बोझ खेत और खलिहानों में पड़े हैं। देखा जाए तो अभी भी 70 फीसदी किसान अपना अनाज घर नहीं ला पाए हैं। ऐसे में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को आसमान में बादल छाने और तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा, लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन देर रात तक बारिश न होने से बादल ललचाते रहे।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दिया गर्मी से बचाव के टिप्स
गाजीपुर। गर्मी और उमस के इस मौसम में स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। इसे लेकर चिकित्सकों ने बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी जीसी मौर्य ने बताया कि हीट वेव (लू) के कारण शरीर की कार्य-प्रणाली प्रभावित हो जाती है, इससे मौत भी हो सकती है। गर्मी से हीट स्ट्रोक (लू), टीट रैश (घमौरियां), हीट क्रैंप (पेंट में मरोड़/ऐठन), शरीर में कमजोरी का होना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई का आना, पसीना आना और कभी-कभी मूर्छा (बेहोशी) आना प्रमुख है। थोड़ी सी सावधानी को अपना कर इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होने बताया कि अधिक से अधिक पानी पीएं, पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के वस्त्र ही पहने तथा धूप से परहेज करें। धूप में निकलने से पहले चश्मा, छाता, टोपी, गमछा तथा चप्पल आदि का प्रयोग करें। सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को गीले कपड़े से ढके रहे और यदि संभव हो तो छाते का उपयोग करें। ठंडे में रहने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed