फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uttar Pradesh Culture and Tourism Minister Jaiveer Singh mother Maya Devi passed away in Firozabad

UP: कैबिनेट मंत्री की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 11 Feb 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 08:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की मां का शुक्रवार की रात को निधन हो गया। उन्होंने फिरोजाबाद जिला स्थित अपने पैतृक आवास में अंतिम सांस ली। शनिवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Culture and Tourism Minister Jaiveer Singh mother Maya Devi passed away in Firozabad
मंत्री जयवीर सिंह की मां का निधन हो गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की मां माया देवी (98) का शुक्रवार रात को निधन हो गया। उनके पैतृक गांव करहरा में उन्होंने अंतिम सांस ली। गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कैबिनेट मंत्री की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जानकारी होने पर काफी संख्या में भाजपा नेता उनके पैतृक गांव करहरा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने अपनी मां के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी। कैबिनेट मंत्री ठा जयवीर सिंह व उनके बड़े भाई डॉ. फतेह सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह के साथ अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अतुल प्रताप सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य सुमित प्रताप सिंह और अन्य भाइयों एवं परिजन ने माया देवी को कंधा दिया। वहीं कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के बड़े भाई फतेह सिंह ने मां को मुखग्नि प्रदान करने के साथ पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक मनीष असीजा, टूंडला प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन के साथ ही जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह अब आगे अपने पैतृक आवास कस्बा सिरसागंज पर ही मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed