फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three arrested for murder, including the son

हत्यारोपी पुत्र सहित तीन गिरफ्तार 

Sat, 15 Oct 2016 12:18 AM IST
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for murder, including the son
हत्यारोपी पुत्र सहित तीन गिरफ्तार  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फीरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी पुलिस ने लालगढ़ी में पिता के हत्यारोपी पुत्र, पौत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयोग किए तमंचे बरामद किए हैं। पौत्र ने स्वीकारा कि बाबा द्वारा संपत्ति को दूसरों को दिए जाने के कारण ही गोली मारकर हत्या की थी। ताकि मरने के पश्चात संपत्ति का बंटवारा हो जाएगा।
फरार एक आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
थाना नारखी क्षेत्र के लालगढ़ी निवासी रिटायर्ड शिक्षक नेत्रपाल की उसके बेटे भवानी शंकर ने पौत्र राजा एवं उसके दोस्त की मदद से गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली के लगने से मां कस्तूरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। थाना पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप यादव ने बताया कि भवानी शंकर, पौत्र राजा एवं राजा के दोस्त जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी चनौरा को जौंधरी की पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयोग किए गए दो तमंचे भी बरामद किए हैं। राजा ने बताया कि बाबा की हत्या संपत्ति का बंटवारा नहीं किए जाने के कारण की थी। रिटायर्ड होने के बाद जो पैसा मिला था वह बाबा के पास था। तथा खेत की लाखों रुपया था।  एक आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed