{"_id":"68cd9c2c607ea24aa80cc621","slug":"the-corporations-birth-death-registration-department-will-operate-like-an-e-office-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-156526-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ई-ऑफिस की भांति संचालित होगा निगम का जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ई-ऑफिस की भांति संचालित होगा निगम का जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग
Fri, 19 Sep 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निगम के निर्माण,प्रकाश,जलकल और कर विभाग पेपरलैश कार्य संचालन की तैयारी है।निगम प्रशासन ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी।ई-ऑफिस प्रणाली की शुरूआत निगम के जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग से होगी।
सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने को शासन के निर्देश हैं। इसी कवायद के चलते निगम के विभिन्न कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। शुरूआत जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग से की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली के तहत जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग में आवेदन प्रक्रिया,आवेदनों का सत्यापन एवं जांच के अलावा प्रमाण पत्र जारी करने जैसे सभी कार्य कंप्यूटरीकृत हो जाएंगे। जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं फील्ड स्टॉफ को ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़े तकनीकी प्रशिक्षण एनआईसी के जरिये उपलब्ध कराया जा रहा है।
-- -- --
गड़बड़ी की शिकायतें हाेंगी दूर-
ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग में आवेदन से लेकर प्रमाण पत्रजारी होने तक का काम तय समयावधि में होगा। इसके अलावा गड़बड़ी की शिकायतें भी कम होंगी। कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली इसी माह के अंत तक सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
निहाल चंद, सहायक नगर आयुक्त