फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Workers Die After Under-Construction Drain Wall Collapses in Agra breaking News

आगरा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: मिट्टी की ढाय गिरी, तीन मजदूर दबे, दो की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Mon, 21 Sep 2026 01:47 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 01:47 PM IST
सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया।  बताया गया है कि नाला निर्माण के दौरान मिट्टी की ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी चपेट में आए तीन मजदूर दब गए,  जिसमें से दो की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

विज्ञापन
Two Workers Die After Under-Construction Drain Wall Collapses in Agra breaking News
आगरा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अरतौनी (सिकंदरा) में सोमवार को निर्माणाधीन नाले के पिलर की शटरिंग लगाने के दाैरान हादसा हो गया। ढाय गिरने से 15 फीट मिट्टी के नीचे तीन मजदूर दब गए। मजदूरों ने बुलडोजर की मदद से मिट्टी हटाई। तब तक दो मजदूरों की माैत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन








 

छह महीने पूर्व से सिकंदरा सब्जी मंडी के पास अरतौनी में संत आशाराम पब्लिक स्कूल के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। साइट पर बागपत और मुजफ्फरनगर के 40 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। मजदूर नदीम और विशाल ने बताया कि नाले की गहराई तकरीबन 15 फीट है। नाले की दीवार के लिए दोनों तरफ पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए शटरिंग लगाने का काम चल रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर मुजफ्फरनगर निवासी विकास (20), अनुज और सुशील सहित पांच मजदूर काम कर रहे थे। वह पिलर के लिए शटरिंग लगा रहे थे। अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। इससे शटरिंग के साथ तीनों मिट्टी के नीचे दब गए। उनके ऊपर 15 फीट तक मिट्टी गिर गई। साथ काम कर रहे मजदूरों ने मिट्टी हटाने का प्रयास किया मगर गहराई अधिक थी। बुलडोजर और फावड़े से मिट्टी हटाई गई।
 
विज्ञापन

रिश्ते में मामा-भांजे थे दोनों
सबसे पहले अनुज को निकाला गया। उसकी हालत गंभीर थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 मिनट बाद सुशील और 45 मिनट बाद विकास को निकाला जा सका। पुलिस दोनों को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी लेकर गई, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। मृतक सुशील विकास का मामा था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी।


नाला निर्माण के दाैरान मिट्टी की ढाय गिरने से हादसा हुआ है। दो की मृत्यु हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। उसका उपचार रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed