{"_id":"6ab0de99243296e11a05a4ff","slug":"married-woman-dies-amid-dowry-harassment-allegations-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत: चार साल पहले हुई शादी, आधी रात को आया फोन; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत: चार साल पहले हुई शादी, आधी रात को आया फोन; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 21 Sep 2026 01:06 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
आगरा के किरावली में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के बाद ससुराल वालों के फरार होने का आरोप लगा है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का बता रही है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : शोसल मीडिया
विस्तार
आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव कोरई में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद ससुराल जन शव को गायब कर घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में मृतका के चाचा ने किरावली पुलिस को नामजद तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
2021 में हुई थी शादी
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, धौलपुर (राजस्थान) के थाना दिहोली अंतर्गत ग्राम बक्सपुरा निवासी बबलू पुत्र बुद्ध सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी खुशबू का विवाह 2 जुलाई 2021 को राकेश पुत्र कृष्णा सिंह (मर्चेंट नेवी में कार्यरत), निवासी ग्राम कोरई, थाना किरावली (आगरा) के साथ हुआ था। शादी में वधू पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 8 लाख रुपये खर्च किए थे।

बुलेट के लिए किया गया प्रताड़ित
आरोप है कि शादी के बाद से ही खुशबू के ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति राकेश, ससुर कृष्णा, सास यशोदा, देवर सौरभ व भोला तथा ननद सोनिया कम दहेज का ताना देकर और दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर खुशबू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। खुशबू ने कई बार अपने पिता वीरेंद्र और चाचा बबलू को इस उत्पीड़न के बारे में बताया था, लेकिन रिश्ता न बिगड़े, इस सोच के कारण परिजनों ने कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई।

फोन पर दी गई थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले खुशबू को मायके वालों से खुलकर बात भी नहीं करने देते थे। चाचा बबलू सिंह ने बताया कि केवल अपने फोन से एक-दो मिनट ही बात करवाते थे। कुछ समय पूर्व खुशबू ने परिजनों को फोन पर रोते हुए बताया था कि जब तक बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिलेगी, तब तक ससुराल जन उसे परेशान करते रहेंगे। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

देर रात अज्ञात नंबर से आई कॉल, मौके से शव गायब
21 सितंबर 2026 की रात में मृतका की चाची के फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें सूचना दी गई कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल धौलपुर से किरावली के गांव कोरई पहुंचे। लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो घर पर न खुशबू थी और न ही उसका शव। ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था और वे मकान छोड़कर फरार हो चुके थे।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित परिजनों ने किरावली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। एसीपी शैलेंद्र सिंह अछनेरा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीड़ित पक्ष द्वारा प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।