फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shriram procession was taken out with beautiful tableaux

मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई श्रीराम बारात

Fri, 08 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shriram procession was taken out with beautiful tableaux
श्रीराम बरात में शामित झांकियां। - फोटो : TUNDLA
टूंडला। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात नगर में धूमधाम से निकाली गई। भगवान श्रीराम का डोला जहां-जहां से निकला वहां लोगों ने आरती उतार व पुष्प वर्षा करके भगवान श्रीराम का स्वागत किया। रामबारात में लगभग दो दर्जन आकर्षक झांकियां निकाली गईं। देररात बारात जनकपुरी पहुंची, जहां राजा जनक ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीराम बारात के स्वागत के लिए नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए। साथ ही दुकानों, मकानों व मुख्य मार्ग को विद्युत झालरों से सजाया गया। बारात का शुभारंभ ठीक आठ बजे मुख्य सुभाष चौराहा से हुआ। जहां विधायक प्रेमपाल धनगर ने श्रीराम के डोले का फीता काटकर व ने स्वरूपों की आरती उतारकर बारात को रवाना किया। श्रीराम की बारात में सबसे आगे प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की झांकी थी। उसके बाद मां दुर्गा की झांकी थी जिसमें नौ रूपों को दर्शाया गया था।
विज्ञापन

रामबारात में हनुमानजी की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी बरबस लोगों को आकर्षित कर रही थी। विभिन्न राजा घोड़ाओं पर सवार होकर चल रहे थे। इसके ठीक पीछे बैंड के साथ भरत-शत्रुघन का डोला था। उसके पीछे नगर का प्रमुख बैंड अपनी मनमोहक धुन बिखेर रहा था। बैंड की धुन पर आयोजक व अन्य प्रमुख लोग नृत्य करते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे भगवान श्रीराम का डोला था। जिसमें भगवान श्रीराम व उनके लघुभ्राता लक्ष्मण मनमोहनी मूरत के रूप में विराजमान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed