{"_id":"6aaae4ca4bea345be50d1cac","slug":"over-14-lakh-siphoned-off-by-getting-fraudulent-atms-issued-firozabad-news-c-169-1-mt11005-185093-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्जी एटीएम जारी कराकर 14 लाख से ज्यादा रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्जी एटीएम जारी कराकर 14 लाख से ज्यादा रुपये हड़पे
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा निवासी एक वृद्ध किसान के साथ बैंक कर्मचारी और परिचित द्वारा मिलीभगत कर 14 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित का आरोप है कि बैंक खाता खुलवाने के दौरान उनकी अनपढ़ता का फायदा उठाकर फर्जी एटीएम कार्ड जारी करा लिया गया और उसके जरिए महीनों तक खाते से रकम पार की जाती रही। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थाना रामगढ़ के गांव रैपुरा निवासी होरीलाल ने बताया कि उन्होंने अपने खेत की बिक्री की 28 लाख रुपये की राशि 24 फरवरी 2026 को एचडीएफसी बैंक की गणेश नगर (सीएल जैन कॉलेज के सामने) शाखा में नया खाता खुलवाकर जमा की थी। इस दौरान उनके साथ नगला कूम, नारखी निवासी भूरी सिंह भी मौजूद था। अगले दिन 25 फरवरी को जब वह अपने बेटे और भूरी सिंह के साथ पासबुक लेने बैंक गए, तो बैंक कर्मी ने उनके बेटे से मोबाइल का ओटीपी लेकर एटीएम का पिन जनरेट कर दिया और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया, जिसकी जानकारी पीड़ित परिवार को नहीं दी गई।
पीड़ित के अनुसार, वे बीच-बीच में चेक के जरिए खाते से रकम निकालते रहे। 4 अगस्त 2026 को जब वे बैंक से 15 हजार रुपये निकालने पहुंचे, तो बैंक कर्मचारी ने बताया कि खाते में धनराशि शेष नहीं है। छानबीन करने पर पता चला कि 8 अप्रैल 2026 से 1 अगस्त 2026 के बीच उनके खाते से लगातार एटीएम के जरिए कुल 14.30 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि स्टेटमेंट के आधार पर जब बैंक एटीएम के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें आरोपी भूरी सिंह पैसे निकालता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वे रिपोर्ट दर्ज कराने थाना रामगढ़ पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पीपली वाली चौकी (जलेसर रोड) भेज दिया। चौकी पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लाने की बात कहकर मामला टाल दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी से मामले की शिकायत की। उनके आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।