फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lover committed suicide After killing girl brother

UP: खून की होली...बहन से शादी न कराने पर युवक को चाकू से गोदा, युवती की मां को किया लहूलुहान; खुद ने भी दी जान

Thu, 13 Mar 2025 07:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Mar 2025 07:43 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दिल दहलाने वाली घटना हुई। रिश्ता तोड़ने से बाैखलाए युवक के सिर पर खून सवार हो गया। वह चाकू लेकर युवती के घर पहुंच गया। युवती के भाई की जान ले ली, मां को घायल कर दिया। इसके बाद खुद ने भी युवती के घर में फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
lover committed suicide After killing girl brother
मृतक के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र में सिरफिरे आरोपी ने शादी के रिश्ते से इन्कार करने पर बृहस्पतिवार को युवती के भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। इसके बाद उसने युवक की मां पर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के घर में खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आरोपी और युवती के पहले पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


 

मोहल्ला प्रकाश नगर टापा खुर्द निवासी सचिन जैन (29) की मां और परिवार के लोगों ने पुत्री के विवाह के लिए राजस्थान के भरतपुर निवासी संतोष जैन (32) के परिवार से बातचीत की थी। लड़का-लड़की भी बातचीत के दौरान मौजूद थे। करीब तीन माह बीतने के बाद संतोष के गलत आचरण की जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई। इस बात पर भाई सचिन और मां राजकुमारी ने रिश्ते से इन्कार कर दिया। 

ये भी पढ़ें-TCS Manager Suicide: मानव की माैत का वो सच...अब आएगा सामने, सास और साली गिरफ्तार; पत्नी निकिता की तलाश तेज
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी संतोष शादी की जिद पर अड़ा रहा। वह आए दिन युवती को रास्ते में रोकने लगा। उनके घर की गली में चाकू लेकर धमकाने लगा। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे संतोष धारदार हथियार लेकर घर में घुस गया और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। सचिन ने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से सचिन के पेट पर कई वार कर दिए। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- UP: कौन हैं प्रो. केएस राणा...ओमान का हाई कमिश्नर बताकर लिया VIP प्रोटोकॉल, गाजियाबाद पुलिस ने किए गिरफ्तार

 
विज्ञापन

इसके बाद मां राजकुमारी पर भी हमला कर दिया। वह भी घायल हो गईं। युवक ने युवती के मकान में खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

 

जानकारी होने पर एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया मय पुलिस फोर्स के अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली है। देर शाम मृतक की पत्नी अंजली की तहरीर पर आरोपी संतोष जैन और युवती के पहले पति शिवम जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

चीखते रहे परिजन, चाकू घोंपता रहा आरोपी
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे परिवार के सभी लोग होली की तैयारियों की चर्चा कर रहे थे। आरोपी संतोष जैन अचानक उनके घर में घुसा था। इतने में सचिन ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने सचिन के पेट पर चाकू से एक के बाद कई वार कर दिए। मृतक सचिन की पत्नी अंजली ने बताया कि ननद से शादी न कराने पर आरोपी ने उसकी पति की हत्या कर दी है।

 

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र में युवती की शादी युवक से न कराने पर युवक ने परिवार पर हमला कर दिया था। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई है। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बंद होकर फंदा कसकर आत्महत्या कर ली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed