फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deadline extended for removing shrine and temple from Tundla railway station

यूपी: टूंडला रेलवे स्टेशन से मजार और मंदिर हटाने की समय-सीमा बढ़ी, आठ सितंबर तक स्थान खाली करने का था नोटिस

Mon, 07 Sep 2026 10:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 10:14 PM IST
सार

आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विनीत सागर और कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने सोमवार को खुद लाइनपार पहुंचकर मुस्लिम प्रतिनिधियों से वार्ता की। किसी भी तरह के विवाद से बचते हुए शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
Deadline extended for removing shrine and temple from Tundla railway station
टूंडला रेलवे स्टेशन पर बने धर्मस्थल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टूंडला रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मजार व 2-3 के बीच स्थित हनुमान मंदिर को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। रेल प्रशासन द्वारा तय की गई 8 सितंबर की समय-सीमा खत्म होने से पहले सर्वसम्मति न बन पाने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर वर्षो पुरानी मजार स्थित है, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के बीच स्थित रेल पटरियों के मध्य हनुमान जी का मंदिर स्थापित है। स्टेशन परिसर के विकास और सुरक्षा के दृष्टिगत रेल प्रशासन दोनों धार्मिक स्थलों को यहां से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करना चाहता है। इसको लेकर 27 अगस्त को वरिष्ठ सहायक मंडल अभियंता रिहान शहीद द्वारा दोनों पक्षों को 8 सितंबर तक स्थान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के ही कुछ लोगों ने इस स्थान पर आपत्ति जता दी। इसी सिलसिले में सोमवार को आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विनीत सागर और कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने खुद लाइनपार पहुंचकर मुस्लिम प्रतिनिधियों से वार्ता की। किसी भी तरह के विवाद से बचते हुए शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर जोर दिया गया। हालांकि अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसके चलते आरपीएफ के अधिकारियों द्वारा पुनः संवाद स्थापित कर रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे किसी भी समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता है। मजार और मंदिर दोनों का स्थानांतरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल और आपसी सहमति के आधार पर ही कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार फिलहाल दोनों पक्षों को थोड़ा और समय दिया गया है। -अमित आनंद, उप मुख्य यातायात प्रबंधक (डिप्टी सीटीएम), टूंडला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed