फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Know about Prof KS Rana took VIP protocol by claiming to be Oman High Commissioner Ghaziabad Police arrested

UP: कौन हैं प्रो. केएस राणा...ओमान का हाई कमिश्नर बताकर लिया VIP प्रोटोकॉल, गाजियाबाद पुलिस ने किए गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 10:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 10:18 PM IST
सार

गाजियाबाद पुलिस ने प्रोफेसर केएस राणा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि ओमान का हाई कमिश्नर बताकर वीआईपी प्रोटोकॉल लिया गया। हाल में ही वे वृंदावन भी सपरिवार आए। यहां उन्हें एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया था। 
 

विज्ञापन
Know about Prof KS Rana took VIP protocol by claiming to be Oman High Commissioner Ghaziabad Police arrested
प्रो. केएस राणा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओमान का हाई कमिश्नर बताकर वीआईपी प्रोटोकॉल लेने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने आगरा निवासी प्रोफेसर केएस राणा को गिरफ्तार कर लिया है। वह अभी हाल में वृंदावन में भी सपरिवार आए थे। एक कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि भी रहे थे। पकड़े जाने पर सभी लग आश्चर्यचकित है। यहां भी मथुरा पुलिस का प्रोटोकॉल साथ था। गाजियाबाद पुलिस अब उनके कथित निजी सचिव की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
विज्ञापन




 

2015 आगरा विवि से हुए सेवानिवृत्त
प्रो. राणा गत वर्ष इंडिया जीसीसी ट्रेड काउंसिल एनजीओ से जुड़े थे। वर्ष में 2015 आंबेडकर विवि आगरा से सेवानिवृत्त होने बाद उत्तराखंड और राजस्थान की चार यूनिवर्सिटी में कुलपति रह चुके हैं। फिलहाल वह दिल्ली में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: ये हैं 63 साल की नम्रता गौतम, उम्र को दी मात...स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में लेंगी भाग


 

वीआईपी प्रोटोकॉल के लिए अधिकारियों को पत्र
पुलिस का कहना है कि प्रो. राणा का निजी सचिव विवेक उन्हें ओमान का हाई कमिश्नर बताकर प्रोटोकॉल देने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखता था, जबकि वे एक एनजीओ से जुड़े हुए हैं। खुद को जीजीसी (गल्फ कंट्रीज काउंसिल) बताकर वीआईपी प्रोटोकॉल लेते थे।

ये भी पढ़ें -  TCS Manager Suicide: मानव की माैत का वो सच...अब आएगा सामने, सास और साली गिरफ्तार; पत्नी निकिता की तलाश तेज


 
विज्ञापन

ऐसे हुआ पुलिस को शक 
गाजियाबाद पुलिस को उनके निजी सचिव का प्रोटोकॉल देने के लिए पत्र पहुंचा तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाकर गाजियाबाद की कौशांबी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रो. राणा ने अपनी मर्सिडीज कार पर दूतावास वाली नंबर प्लेट लगा रखी थी। जांच करने पर पता चला कि वह लीबिया के राजदूत की गाड़ी का नंबर है। पुलिस अब उनके निजी सचिव की तलाश कर रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed