{"_id":"587e14fb4f1c1bda30efeb17","slug":"keep-children-away-from-fast-food-gyan-sagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को फास्ट फूड से रखें दूर: ज्ञान सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को फास्ट फूड से रखें दूर: ज्ञान सागर
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जैन आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रसंत जैनाचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि स्वस्थ भारत की कल्पना बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखकर ही हो सकती है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग और युवा पीढ़ी के साथ बच्चों के इंटरनेट का आदी बनने पर उन्होंने चिंता जाहिर की। जैनाचार्य ने सपा में रार पर कहा कि पिता से ऊपर कोई नहीं।
रत्नत्रय नसियाजी जैन मंदिर में पत्रकारों से मुखातिब जैनाचार्य श्री ज्ञान सागर जी ने कहा कि सपा में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद को परिवार में ही हल कर लेना चाहिए था। बेटा चाहे राजा क्यों न हो जाए? लेकिन पिता का स्थान नहीं ले सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को उन्होंने अच्छा कदम बताया लेकिन नियोजित तरीके से क्रियान्वयन न होने की बात भी कही। आचार्यश्री ने कहा कि ऐसे विधायक का चुनाव करें जो ईमानदार और राष्ट्र के प्रति वफादार हो। कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति तनाव मुक्त जीवन की संस्कृति है लेकिन युवा पीढ़ी विसंगतियों का शिकार हो रही है। यदि हमें तनाव से मुक्त होना है तो भविष्य और भूतकाल को छोड़कर वर्तमान में जीना होगा। इस दौरान अरुण जैन पीली कोठी, संजय जैन पीआरओ, योगेंद्र प्रकाश जैन, अजय बजाज, राहुल इसौली, नीतेश अग्रवाल जैन उपस्थित रहे।