फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Irrigation department employees protest at headquarters

Firozabad News: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का मुख्यालय पर प्रदर्शन, जुलूस निकालकर दी ये चेतावनी

Wed, 04 Jun 2025 07:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Jun 2025 07:11 PM IST
सार

कर्मचारियों ने कहा कि अन्याय एवं अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार पदों को समाप्त करके रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है।
 

विज्ञापन
Irrigation department employees protest at headquarters
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में सिंचाई विभाग कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को सिंचाई विभाग द्वारा किसान एवं कर्मचारी विरोधी शासनादेश जारी किए जाने के विरोध में विकास भवन पर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों का अहित किया गया तो यह आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं सिंचाई विभाग कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को कर्मचारी विकास भवन पर एकत्रित हुए। विकास भवन प्रांगण में प्रदर्शन करने के साथ सरकार के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का अहित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन


कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि अन्याय एवं अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार पदों को समाप्त करके रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है। ग्राम विकास अधिकारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवा मैसी ने कहा कि सरकार उत्पीड़न का काम कर रही है। पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि हम हर संघर्ष में साथ देने को तैयार है। वाहन चालक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को नहीं भरा जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री योगेश यादव ने कहा कि हम अपना हक मांग रहे हैं। अवर अभियंता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, कृषि विभाग के अनिल कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। धरना के बाद जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।


प्रदर्शन में नलकूप चालक, सींचपाल, मुंशी, पत्रवाहक, भंडार संघ, तकनीकि कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान अतुल यादव, धनवीर सिंह, सुरेशचंद्र अध्यक्ष सिंचाई खंड, अजय भटनागर, प्रभात रंजन, रामनरेश यादव, परमानंद ने विचार व्यक्त किए। भंवर सिंह, कमल किशोर शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed