फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass unit traders have problems due to the decaying service road

खस्ताहाल सर्विस रोड से कांच इकाई कारोबारियों को दिक्कत

Thu, 01 Sep 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Glass unit traders have problems due to the decaying service road
फिरोजाबाद। मीरा चौराहे से राजा का ताल तक हाईवे सहारे सर्विस रोड की खस्ता हालत कांच इकाइयों व निर्यातकों के लिए अरसे से परेशानी का कारण बनी हुई है। निगम प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के कारण अब कांच इकाई संचालकों व निर्यातकों ने जिलाधिकारी व उपायुक्त उद्योग को शिकायती पत्र देकर समस्या निदान की मांग की है।
विज्ञापन

मीरा चौराहे से लेकर राजा का ताल तक हाईवे सर्विस रोड के दोनों साइड में दो दर्जन छोटी-बड़ी कांच इकाइयां संचालित हैं। इनसे अधिकांश कांच इकाइयों में निर्यात योग्य कांच आयटम का निर्माण होता है लेकिन कई साल से मरम्मत नहीं होने के कारण मीरा चौराहे से राजा का ताल तक सर्विस रोड काफी खस्ता हाल है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव के कारण देश-विदेश से आने वाले व्यापारियों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

यही नहीं कांच आयटम की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए इकाइयों तक आने वाले छोटे-बड़े वाहन चालकों को भी दिक्कतें होती हैं। कई बार निगम प्रशासन से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। द एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी, सरबर हुसैन व अन्य इकाई संचालकों ने जिलाधिकारी के नाम एक शिकायती पत्र उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण को दिया है। पत्र में सर्विस रोड की दशा सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed