{"_id":"580126e74f1c1b210328df47","slug":"divine-academy-kabaddi-team-was-selected-for-the-national-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइन एकेडमी की कबड्डी टीम का नेशनल गेम्स के लिये हुआ चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइन एकेडमी की कबड्डी टीम का नेशनल गेम्स के लिये हुआ चयन
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नेशनल गेम के लिए चयनित टीमं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसागंज की बेटियों ने एक बार फिर नगर को गौरव अनुभव करने का मौका प्रदान किया है। डिवाईन अकैडमी की कब्बडी टीम की छात्राओं ने सीबीएसई कलस्टर खेल प्रतियोगिता के फाईन में पहुंच कर नेशनल गेम्स की टिकट हांसिल की तो बच्चों के साथ उनके विद्यालय के सहपाठी भी खुशी से झूम उठे।
शुक्रवार को सिरसागंज के डिवाईन इंटर नेशनल अकैडमी में छात्राओं की कब्बडी टीम का सम्मान राष्ट्रिय कवि बहादुर सिंह निर्दोषी, निर्विकार उपाध्याय व ओमशरन आर्य, श्यामविहारीलाल सक्सैना ने मैडल पहनाकर किया। आगरा में आयोजित हुई सीबीएससी कलस्टर की खेल प्रतियोगिता में रनरअप रही डिवाईन इंटरनेशनल अकैडमी की टीम 1 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल गैम्स में भाग लेगी और वहां पर जीत की उम्मीद लगाते हुऐ बहादुर सिंह निर्दोषी ने कहा कि छात्राओं में हौंसला है और हमें विश्वास है कि वहां भी सिरसागंज की बेटियां अपना हुनर दिखाकर जीत का पताका पहराऐगीं। विद्यालय के एमडी देव शरन आर्य ने कहा कि हमारी बेटियों के साथ छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनकी टीम सेमी फाईनल तक ही पहुंच सकी लेकिन उनकी मेहनत की भी सराहना की जानी चाहिऐ। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर आलोक यादव ने बच्चों को विश्वास दिलाया कि उनकी टीम की नेशनल गैम्स के लिये बेहतर से बेहतर तैयारी करायी जाऐगी। चुनी गयी टीम के कैप्टन रूपल तौमर, वाईस कैप्टन कामिनी बघेल, सेहजल जैन, सौम्या, पूर्वी, खुशबू, तनिष्का, समीखा, प्रियांशी, दीप्ती, हिमानी, ज्योती सभी को आतिथियों ने विजयीभव का आर्शिवाद दिया।