फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

मनोरंजन की सांस्कृतिक विधाओं को जीवंत किए है रामलीला महोत्सव

Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
cultural
दतावली गांव के युवा रामलीला में वर्ष 1965 से नाटक का मंचन कर रहे हैं। (फाइल फोटो) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी का रामलीला महोत्सव मनोरंजन की पुरातन विधाओं को जीवंत किए हुए है। रामलीला मेला महोत्सव में ख्याल, रसिया, कवि सम्मेलन और नौटंकी जैसे आयोजन आज भी होते हैं। इनमें देश के कई प्रांतों से कलाकार आते हैं और भारतीय संस्कृति की विविधताओं को एक मंच पर प्रस्तुत करते हैं। शाम को लीला के मंचन के बाद हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने लोग एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन

डेढ़ सौ वर्ष पुराने रामलीला मेला महोत्सव से भारतीय संस्कृति की परंपराएं जुड़ी हैं।
बदलते परिवेश में नई पीढ़ी के लिए ख्याल, रसिया और नौटंकी जैसे आयोजन हाशिए पर हैं फिर भी इस तरह के आयोजनों में रुचि रखने वालों को रामलीला मेला का इंतजार रहता है। मेले के मंच पर ख्याल दो दिन होते हैं। ख्याल सुनने के लिए लोग गांवों से शहर आते हैं और रात भर ख्याल का आनंद लेते हैं। रसिया मंडली भी अपने अंदाज में मनोरंजन करती है। ख्याल के मंचन के लिए बरेली, झांसी, बांदा, लखनऊ, अलीगढ़ की टीमें आती रही हैं। अलीगढ़ और हाथरस की रसिया टीम भरपूर मनोरंजन करती है। रामलीला के मंच पर देवी जागरण और भजन संध्या के कार्यक्रम भी होने लगे हैं। इस बार शालिनी शर्मा की भजन संध्या भी रखी गई है।
विज्ञापन

दतावली का संगीत ड्रामा क्लब 1965 से दे रहा है प्रस्तुति
गांव दतावली का शिव संगीत ड्रामा क्लब रामलीला में 1965 से प्रस्तुति दे रहा है। इस क्लब से जुडे़ गांव के युवा और कलाकार प्रस्तुति देते हैं। इन दिनों भी रिहर्सल चल रहा है। दशहरा से पहले दो दिन इनकी प्रस्तुति रामलीला के मंच पर होती है। वीर अभिमन्यु, सत्यवादी हरिशचंद्र, सीता त्याग, सती सावित्री, श्रवण कुमार आदि शिक्षाप्रद विषय पर प्रस्तुति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed