फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ashwani Jain receives State Teacher Award.

Firozabad News: अश्वनी जैन को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार

Sun, 06 Sep 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ashwani Jain receives State Teacher Award.
शिक्षक अश्वनी जैन को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत: स्वयं - फोटो : शिक्षक अश्वनी जैन को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत: स्वयं
फिरोजाबाद। जिले बनने के बाद 37 साल का इंतजार के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग को पहली बार राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला है। सिरसागंज के श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में अश्वनी कुमार जैन को प्रमाण पत्र, 25 हजार रुपये का चेक और मां सरस्वती की प्रतिमा प्रदान की गई। फिरोजाबाद के माध्यमिक शिक्षा विभाग से राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले अश्वनी कुमार जैन पहले शिक्षक हैं। हालांकि पूर्व सुरेंद्र सिंह यादव को करीब आठ साल पहले राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। डीआईओएस मुदिता पांडेय ने बधाई दी है।
विज्ञापन


पढ़ाने के तरीके में किया नवाचार

अश्वनी कुमार जैन वर्ष 2006 से शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। उन्होंने नागरिक शास्त्र को रुचिकर बनाने के लिए जिले का पहला नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का मॉडल, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां शुरू कीं। स्मार्ट तकनीक और आईसीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद की कार्यवाही और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी देने का काम भी किया। इसके अलावा जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक के रूप में उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों में एक हजार से अधिक विज्ञान प्रदर्शनियों और गतिविधियों के आयोजन में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed