{"_id":"6a9d34d3c237c1fa470ba165","slug":"two-youths-injured-in-road-accident-in-fariha-died-during-treatment-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायल दोनों युवकों ने इलाज के दाैरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायल दोनों युवकों ने इलाज के दाैरान तोड़ा दम
Sun, 06 Sep 2026 03:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:09 PM IST
सार
बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया था। जहां एक की इलाज के दाैरान माैत हो गई। हालत गंभीर होने पर दूसरे घायल को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। दूसरे घायल ने भी इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
फिरोजाबाद के फरिहा हुए सड़क हादसे में घायल दोनों युवकों की इलाज के दाैरान माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार हरेन्द्र (22) पुत्र रामगोपाल निवासी चमनपुरा, थाना फरिहा और अचल कुमार पुत्र राजू निवासी मरसल गंज, थाना नारखी बाइक से फरिहा से कोटला की ओर जा रहे थे। इस दौरान एसएन कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से फिरोजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दाैरान अचल की माै हो गई। वहीं, गंभीर हालत होने पर हरेंद्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दाैरान हरेंद्र की शनिवार रात को माैत हो गई।