फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crop of vegetables has been damaged Due to rain in Firozabad due to which farmers have suffered huge losses

बारिश से सब्जियों की फसल नष्ट: एक तरफ किसानों को भारी नुकसान, दूसरी तरफ आसमान छू रहे दाम

Sat, 01 Jul 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में लगातार बारिश होने से सब्जियों की फसल नष्ट हो गई। इससे एक तरफ किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। 

विज्ञापन
crop of vegetables has been damaged Due to rain in Firozabad due to which farmers have suffered huge losses
Firozabad News: बारिश से खराब सब्जी की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिछले दस दिनों से हो रही बारिश ने सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में बारिश का पानी भरने से किसी की पालक की फसल गल गई। वहीं धनियां खराब होने के साथ मिर्च में गलाव लग गया। किसान खुद पानी निकालने में जुटे हैं, ताकि फसल को बचाया जा सके।

विज्ञापन


जिले में 20 जून से बारिश की शुरुआत हुई थी। यह क्रम रुक-रुक कर लगातार 30 जून तक चलता रहा। कभी बारिश तो कभी धूप के खिलने के साथ ही इस बार सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो वह सब्जी उत्पादक किसानों का। शहर के आसपास के गांवों, यमुना की तलहटी में सब्जी उगाने वाले किसानों के खेतों में पानी भरने के कारण फसल खराब हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथवंत एवं नारखी क्षेत्र के किसानों के अनुसार यहां पर अगैती बोई गई मिर्च में लगातार बारिश के कारण गलाव लग गया। इससे मिर्च खुद ही पेड़ से टूटकर गिरने लगी है। पालक की फसल में पानी भरने के कारण नई पत्ती निकलना बंद हो गई। बैंगन व भिंडी में तो फूल झड़ जाने के कारण नया उत्पादन बंद हो गया। खीरा में नए फूल की उम्मीद खत्म हो गई। हरी सब्जी खराब होने के कारण ही मंडियों में इन दिनों सब्जियों के आबक काफी घट गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

बारिश के कारण पालक की फसल पूरी तरह से खराब हो गई। पानी भर जाने के कारण पालक का उत्पादन रुक गया। हालांकि अरबी की फसल के लिए तो बारिश लाभदायक है। -कालीचरन राजपूज किसान

बैंगन एवं तोरई की फसल लगातार दस दिन से हो रही बारिश के कारण खराब हो गई। मंडी में भी पानी भरा होने के कारण बैठने तक का स्थान नहीं मिल पाता है। इससे काफी नुकसान हुआ। -केशपाल सिंह राजपूत किसान

यह भी पढ़ेंः- 
Mainpuri News: पहाड़ में गश्त के दौरान 35 फीट नीचे गिरे बीएसएफ के एसआई, हो गई मौत, दो दिन में था रिटायरमेंट

चार बीघा पालक की फसल बारिश के कारण सड़ गई है। इस कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है। मौसम साफ होने पर ही फसलों को कुछ हद तक बचाया जा सकेगा। -मुकेशपाल सिंह राजपूत किसान

बारिश के कारण पालक के साथ-साथ धनियां एवं मिर्च की फसल भी प्रभावित हुई है। यही कारण है कि मंडी में सब्जियों के भाव पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ गए हैं। इसमें सुधार की जरूरत है। -भूरी सिंह किसान

यह भी पढ़ेंः- 
फिर टूटे नियम: प्रतिबंध के बावजूद ताजमहल के सामने बगीचे में महिला ने पढ़ी नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक

लगातार बारिश होने और खेतों में पानी भरने के कारण सब्जी की फसल के साथ-साथ अगैती बोई मक्का की फसल प्रभावित हुई है। किसानों की मक्का की फसल बारिश के कारण भीगने से खराब हुई है। क्यों कि इस बार जून में औसत से तीन गुना बारिश हो गई। -रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed