फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

Sun, 02 Jul 2023 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
policemen are not afraid of miscreants but of scorpions in mansukhpura police station at Agra
Agra News: बिच्छू पकड़ता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक थाना ऐसा भी है जहां पुलिसकर्मी बदमाशों से नहीं बल्कि बिच्छुओं से खौफजदा हैं। बारिश शुरू होने के बाद से परिसर में बिच्छू घूमते रहते हैं। वह पुलिसकर्मियों की वर्दी तो कभी जूते में घुसकर बैठ जाते हैं। जब पुलिसकर्मी पहनने के लिए वर्दी या जूते उठाते हैं को दबाव पड़ने से बिच्छू उन्हें डस लेते हैं। ऐसा कई बार हो चुका हैं। 



मामला मनसुखपुरा थाने का है। यहां की पुलिस बीहड़ के बदमाशों से नहीं बल्कि बिच्छुओं के हमले से परेशान है। शाम होते ही थाना परिसर में बिच्छू रेंगने लगते हैं। पुलिसकर्मियों का आधा ध्यान बिच्छुओं पर ही लगा रहता है। पुलिसकर्मी हर रोज 8-10 बिच्छू पकड़कर घड़े में बंद करते हैं। फिर इन्हें जंगल में छोड़ देते हैं। 

policemen are not afraid of miscreants but of scorpions in mansukhpura police station at Agra
Agra News: बिच्छू पकड़े हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर चंबल के बीहड़ में स्थित है मंसुखपुरा थाना। धौलपुर से सटे बीहड़ के इस इलाके में 50-60 के दशक में मान सिंह, मोहर सिंह, तहसीलदार सिंह, माधौ सिंह आदि दस्यु गिरोह की धमक थी। 
policemen are not afraid of miscreants but of scorpions in mansukhpura police station at Agra
Agra News: मटके पर भरे हुए पकड़े गए बिच्छू - फोटो : अमर उजाला
डकैतों से मुक्ति दिलाने के लिए मंसुखपुरा थाना अस्तित्व में आया था। अब चंबल के डाकू नहीं रहे, लेकिन मंसुखपुरा पुलिस की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। बारिश के दिनों में चिकनी मिट्टी से निकले बिच्छू थाना परिसर में घुस आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
policemen are not afraid of miscreants but of scorpions in mansukhpura police station at Agra
Agra News: पुलिसकर्मी बिच्छुओं को पकड़कर मटका में भर देते हैं - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष बताते हैं कि सांझ ढलते ही बिच्छू थाना परिसर में रेंगने लगते हैं। ऑफिस और कमरे से बाहर निकलने से पहले बिच्छू के हमले के डर से लोग टॉर्च की रोशनी करते हैं। वर्दी पहनते समय भी बिच्छू का डर रहता है।
विज्ञापन
policemen are not afraid of miscreants but of scorpions in mansukhpura police station at Agra
Agra News: बिच्छू पकड़कर मटका में भरता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मनसुखपुरा थाने के आवासीय परिसर में खूंटी पर टंगी वर्दी पहनते समय मंगलवार को कांतर (कनखजूरा) ने सिपाही रामनिवास को पीठ पर काट लिया। उन्होंने बताया कि खूंटी पर टंगी वर्दी में यह चिपका हुआ था। इस हादसे के बाद से लोग अपनी वर्दी पहनते समय बिच्छू के साथ कांतर से भी डरने लगे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed