फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman offers namaz in garden in front of Taj Mahal despite ban in Agra

फिर टूटे नियम: प्रतिबंध के बावजूद ताजमहल के सामने बगीचे में महिला ने पढ़ी नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक

Fri, 30 Jun 2023 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 04:28 PM IST
सार

ताजमहल में एक बार फिर पर्यटक द्वारा नमाज पढ़ी गई। इसकी तस्वीर सामने आई है। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। तस्वीर सामने आने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
Woman offers namaz in garden in front of Taj Mahal despite ban in Agra
फिर टूटे नियम: प्रतिबंध के बावजूद ताजमहल के सामने बगीचे में महिला ने पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा स्थित ताजमहल में एक बार फिर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई है। इसमें एक महिला पर्यटक उद्यान में नमाज पढ़ती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ईद की नमाज के बाद दोपहर में महिला पर्यटक ने प्रतिबंधित क्षेत्र में नमाज पढ़ी।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी में केवल दो घंटे के लिए ताजमहल को स्थानीय नमाजियों के लिए खोला जाता है। अन्य दिनों में स्मारक परिसर में धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद आए दिन पर्यटकों द्वारा नमाज पढ़ने के मामले सामने आते रहते हैं। शुक्रवार को एक फोटो वायरल हुई। इसमें भी एक महिला पर्यटक नमाज पढ़ती दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है। शीर्ष अदालत ने कहा था कि ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसलिए यह ध्यान रखना होगा कि ताजमहल परिसर में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि यहां कई और स्थान हैं जहां नमाज पढ़ी जा सकती है। फिर ताजमहल परिसर में लोग नमाज क्यों पढ़ना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed