{"_id":"6af8414e11c0cf17090f8c4f","slug":"student-ayush-who-died-by-suicide-at-iit-roorkee-was-originally-from-firozabad-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी छात्र सुसाइड केस: फिरोजाबाद से था आयुष का नाता, माैत से पहले लैपटाॅप में टाइप किया सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी छात्र सुसाइड केस: फिरोजाबाद से था आयुष का नाता, माैत से पहले लैपटाॅप में टाइप किया सुसाइड नोट
Sat, 14 Nov 2026 04:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:39 PM IST
सार
आईआईटी रुड़की में आत्महत्या करने वाले छात्र आयुष की माैत से फिरोजाबाद में भी लोग हैरान हैं। आयुष का परिवार मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला था। माैजूदा समय में परिवार गाजियाबाद में रहता है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आईआईटी रुड़की में सुसाइड करने वाला 20 वर्षीय छात्र आयुष राजोरिया मूल रूप से फिरोजाबाद शहर की सरस्वती कॉलोनी का रहने वाला था। वर्तमान में परिवार गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन (बांके बिहारी शरणम सोसायटी) में रहता है। छात्र के आत्महत्या करने की जानकारी शनिवार को लोगों को लगी तो वह सन्न रह गए। हालांकि उनके सरस्वती कॉलोनी वाले घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है।
आयुष आईआईटी रुड़की के गणित विभाग में मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग के बीएस-एमएस प्रोग्राम का द्वितीय वर्ष का छात्र था। छात्र द्वारा मौत से पहले लैपटॉप पर टाइप किए गए सुसाइड नोट के बारे में उनके परिवार के परिचितों को पता लगा तो वह हैरान रह गए। बता दें कि बृहस्पतिवार की रात आयुष ने अपने हॉस्टल के कमरे फंदा लगाकर जान दे दी थी।
आयुष के पिता शैलेश राजोरिया, छपरौला स्थित पीएनबी में उपप्रबंधक हैं और माता निशा राजोरिया गृहणी हैं। परिवार में आयुष का एक बड़ा भाई सोमया राजोरिया (बीटेक पासआउट) और एक छोटा भाई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्र का शव फिरोजाबाद शहर नहीं लाया गया और न ही रुड़की पुलिस ने अभी तक कोई संपर्क किया है।