{"_id":"592448024f1c1bab3c535adc","slug":"the-accused-are-not-arrested-the-protesters-continue-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी गिरफ्तार नहीं, धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी गिरफ्तार नहीं, धरना दूसरे दिन भी जारी
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन से आंदोलन कर रही पीड़िता को मंगलवार को भी न्याय नहीं मिला। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी धरनास्थल पर नहीं पहुंचे। ऐसे में पीड़ित परिवार ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरु करने की बात कही है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी बबली के भाई ने महिला थाने में बहन के ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं बबली ने उत्तर थाने में पति और देवर सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। करीब एक माह का समय बीतने के बाद भी पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसके विरोध में पीड़िता परिवारीजनों के साथ सोमवार को गांधी पार्क में धरने पर बैठ गई। धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। करीब 48 घंटे से चल रहे धरनास्थल पर न तो पुलिस अधिकारी पहुंचे और न ही प्रशासनिक अधिकारी। अधिकारियों के मौके पर नहीं आने से पीड़ित परिवार मंगलवार को आहत नजर आया। पीड़िता बबली ने बताया कि उत्तर थाने से एक एसआई आए थे। उन्होंने साथ चलकर आरोपियों के घर दबिश देने की बात कही थी। पीड़िता ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार से भूख हड़ताल की जाएगी। कोतवाल उत्तर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम भेजी गई थी। आरोपी घर छोड़कर भाग गए है। आरोपियों के संबंधित ठिकानों की तलाश कर दबिश जा रही है।