फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Courtesy of worshiping for power

शक्ति की उपासना के लिए सजने लगे दरबार

Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Courtesy of worshiping for power
नवरात्र के लिए मंदिरों में सजावट हो गई।
चैत्र नवरात्र महोत्सव मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के लिए मां राजेश्वरी कैलादेवी, उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवीधाम सजाए जा रहे हैं। मंदिरों को आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है। वहीं, भक्तों की भीड़ को देखते हुए चाकचौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ दिनों तक मंदिरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। वहीं, मां राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर को रंग-रोगन के साथ भवन को आकर्षक झालरों से सजावट की जा रही है। मंगलादर्शन से लेकर शयन आरती तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहता है। नवरात्रि में मां कैलादेवी का भव्य शृंगार किया जाएगा। दुकानों पर माता की चुनरी, दीपक, प्रसाद, नारियल की व्यवस्था की है। वहीं, माता वाला बाग स्थित पथवारी देवी मंदिर पर भी तैयारी चलती रहीं। भक्तों की भीड़ को देखकर दुकानें भी सजना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर दर्शन का समय
प्रात: 4-5 बजे तक        मंगलादर्शन
प्रात: 6 से 7    बजे तक        मैया के दर्शन
प्रात: 7 से 8 बजे तक        शृंगार आरती
अपरांह एक से दो बजे तक    मैया का विश्राम
सायं सात बजे आरती        आरती
रात्रि 10 बजे         विश्राम

मां वैष्णोदेवी दर्शन का समय
प्रात: 4 से 5 बजे        मंगला दर्शन
प्रात: 5-5.30        मैया का श्रंगार
प्रात: 6.45से 7.30 बजे        मैया की आरती
अपराह्न एक से दो बजे        मैया का विश्राम
सायं 6.45 से 7.30 बजे        आरती
    
करौली राजस्थान से लायी गई थी ज्योति  
राजराजेश्वरी कैला मंदिर के महंत शिवसुंदर कालोनी ने बताया कि स्थापना सन् 1991 में हुई थी। करौली राजस्थान से ज्योति लाई गई थी। जो भक्त राजस्थान करौली नहीं जा पाते हैं, वो यहां मैय्या के दर्शन करके मनोकानाएं मांगते हैं। यहां अष्टमी और नवमी पर दंडौती परिक्रमा लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed