{"_id":"5e80ce858ebc3e78ba605da5","slug":"corona-firozabad-news-agr43590834","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के भय पर भारी काम की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के भय पर भारी काम की जिम्मेदारी
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान विकास भवन स्थित कार्यालयों मे काम करते कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना के भय को छोड़कर अधिकारी और कर्मचारी तन्मयता से अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में जुटे हुए हैं। रविवार को छुट्टी के बाबजूद विकास भवन स्थित जिला विकास कार्यालय, पंचायती राज, उप निदेशक कृषि के अलावा कलक्ट्रेट स्थित नागरिक पूर्ति, आपदा प्रबंधन, जन शिकायतोें के लिए बना कंट्रोल रूम, एडीएम कार्यालय आदि खुला रहा।
विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला विकास अधिकारी अरविंद चंद जैन ने विभिन्न ब्लॉकों के बीडीओ के साथ बैठक की। यहां कर्मचारी दिव्यांग, विधवा एवं वृद्घावस्था पेंशन से जुड़ी पत्रावली तैयार करते मिले। अंत्योदय कार्ड से वंचित परिवारों की सूची भी बनाई गई। पंचायती राज विभाग में लेखाकार नरेंद्र शर्मा कर्मचारियों की पेंशन पत्रावली तैयार कर रहे थे।
कलक्ट्रेट में नागरिक आपूर्ति विभाग के कर्मचारी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में राशन कार्ड से वंचित परिवारों को फोन लगा खाद्यान मिलने की जानकारी कर रहे थे। आपदा प्रबंधन व शिकायतें दर्ज कराने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में कर्मचारी विभिन्न विभागों में फोन कर शिकायतों का विवरण दर्ज करा रहे थे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव शिकायत कर्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त करते दिखाई दिए। कृषि विभाग में किसान सम्मान निधि वितरण का काम चलता रहा।