{"_id":"610d81608ebc3ec38b5e865f","slug":"cardholders-returned-without-a-bag-on-the-second-day-of-the-anna-mahotsav-firozabad-news-agr502792755","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न महोत्सव के दूसरे दिन बिना थैला लेकर पहुंचे कार्डधारक लौटे बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न महोत्सव के दूसरे दिन बिना थैला लेकर पहुंचे कार्डधारक लौटे बैरंग
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! पैमेश्वर गेट स्थित एक राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए लगी भीड़
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अन्न महोत्सव के दूसरे दिन राशन सामग्री लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। थैले खत्म होने के कारण यह समस्या हुई। वह घर से बोरी एवं थैला लेकर पहुंचे इसके बाद ही उनको राशन सामग्री मिल सकी। शहर की लगभग सभी दुकानों का हाल ऐसा ही था। दुकानदारों का कहना है कि थैले प्रत्येक पात्र ग्रहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारक को दिए जाएंगे। अभी पर्याप्त मात्रा में थैले उपलब्ध नहीं हुए हैं।
शासन ने पात्र ग्रहस्थी के साथ-साथ अंत्योदय कार्डधारकों को राशन सामिग्री थैले में रखकर देने का निर्णय लिया था। पांच अगस्त को इसी के ही तहत अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया था। अन्न महोत्सव के दिन तो प्रत्येक राशन की दुकान पर बीस से तीस लाभार्थियों को थैले में रखकर राशन सामग्री दी गई। शुक्रवार को राशन की दुकानों पर बिना लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। मोहल्ला जोशियान निवासी कमला देवी राशन की दुकान पर बिना थैला के पहुंच गई।
राशन दुकानदार ने लौटा दिया। कमोवेश यही हाल हुंडावाला बाग क्षेत्र में देखने को मिला। राशन सामग्री वितरित कर रहे दुकानदार रामशंकर गुप्ता के बेेटे चंद्रशेखर ने बताया कि अभी थैले काफी कम मिले हैं। थैला आने पर प्रत्येक लाभार्थी को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- प्रत्येक पात्र ग्रहस्थी कार्डधारक एवं अंत्योदय कार्डधारक को राशन सामग्री थैला में दिए जाने के निर्देश है। थैलों की आपूर्ति कम होने के कारण दूसरे दिन थैले नहीं दिए जा सके है। लेकिन प्रत्येक लाभार्थी को थैला मिलेगा। शीघ्र ही सभी दुकानदारों को थैलों का आवंटन किया जाएगा।
जाकिर हुसैन, जिला पूर्ति अधिकारी, फिरोजाबाद।