{"_id":"64c7a6c894105c0ff00d5a79","slug":"brother-of-school-manager-brutally-beat-student-in-firozabad-police-investigating-by-registering-case-2023-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक के भाई ने होटल पर की नशेबाजी: छात्र ने साथियों को बताया तो बुरी तरह पीटा, खड़े-खड़े देखते रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक के भाई ने होटल पर की नशेबाजी: छात्र ने साथियों को बताया तो बुरी तरह पीटा, खड़े-खड़े देखते रहे शिक्षक
Mon, 31 Jul 2023 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:49 PM IST
सार
फिरोजाबाद में प्रबंधक के भाई ने स्कूल टूर के दौरान होटल पर नशेबाजी की। एक छात्र ने देख लिया और साथियों को बताया तो उसे बुरी तरह पीटा। जबकि शिक्षक खड़े-खड़े देखते रहे।
विज्ञापन
प्रबंधक के भाई ने होटल पर की नशेबाजी: छात्र ने साथियों को बताया तो बुरी तरह पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्कूल प्रबंधक के भाई ने छात्र को बेरहमी से पीटा। छात्र के पिता को बात पा चली तो वह नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया। विद्यालय के स्टाफ और प्रबंधक के भाई के खिलाफ मारपीट के मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला नगला खंगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मदनपुर गांव का है। यहां पर एक प्राइवेट उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित है। स्कूल से 24 जुलाई को छात्रों का टूर दिल्ली के लिए गया था। 27 जुलाई को लौटते समय रास्ते में स्कूल स्टाफ और विद्यालय प्रबंधक के भाई ने बस में छात्र विक्रांत के साथ मारपीट की। छात्र को लात-घूसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
इस दौरान साथी छात्र ने वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। घर आने के बाद यह वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब वीडियो छात्र के पिता शिवराज सिंह ने देखा, जो दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। दिल्ली से घर पहुंचे और पुत्र से घटना की जानकारी ली। छात्र पहले पिता से मना करता रहा, लेकिन जब उन्होंने वीडियो दिखाया तो छात्र ने पूरी घटना बताई।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में बड़ा खेल: टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर, प्रधानाचार्य हुए तलब तो बोले- मेरे भी साइन फेक
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में बड़ा खेल: टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर, प्रधानाचार्य हुए तलब तो बोले- मेरे भी साइन फेक
छात्र के पिता शिवराज ने बताया कि टूर के नाम पर विद्यालय के शिक्षक बच्चों को एक सत्संग में ले गये थे। जहां किसी बात को लेकर विक्रांत का साथी छात्र से विवाद हो गया। इसके बाद उसे सत्संग से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद विद्यालय प्रबंधक के भाई ने उन्हें फोन किया और किराये के लिए रुपये पेटीएम में डालने को कहा।
यह भी पढ़ेंः- उफनती गंगा में पलटी बैलगाड़ी: धारा में छटपटाने लगे पांच लोग, चीखने पर ग्रामीणों ने चार को बचाया; किशोरी की मौत
यह भी पढ़ेंः- उफनती गंगा में पलटी बैलगाड़ी: धारा में छटपटाने लगे पांच लोग, चीखने पर ग्रामीणों ने चार को बचाया; किशोरी की मौत
उसने बताया कि उसने 1200 रुपये पेटीएम किया और कहा कि बच्चे को अन्य किसी बस से लेकर आ जाओ। लेकिन वे उसे नहीं लाए। रात में दिल्ली में ही एक होटल में कमरा लिया। वहां शाम को नशा किया। उसके बेटे को भी लेने के लिए कहा। दूसरे दिन 27 को जब टूर वापस आया तो साथी छात्रों ने पूछा कि तुम कल कहां रहे। इस पर उनके बेटे ने सारी बात साथियों को बता दी।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: डग्गामार बस ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार
यह भी पढ़ेंः- Agra News: डग्गामार बस ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार
इसके बाद शिक्षक और प्रबंधक का भाई नाराज हो गए। उनके बेटे को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसे धमकी दी। कहा यदि किसी को बताया तो तुझे इतना मारेंगे कि चारपाई पर लेट कर घर जाएगा। इसके चलते उसका बेटा डरा, सहमा है। स्कूल भी नहीं जा रहा है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि मुखिया नवाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाजिदपुर मदनपुर के स्टाफ निर्मल कुमार और प्रबंधक के भाई ओपो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।