{"_id":"64c204054eecb1855201ffa7","slug":"shoe-maker-kills-pregnant-wife-by-slitting-her-throat-in-agra-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
Wed, 02 Aug 2023 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Aug 2023 07:12 PM IST
सार
आगरा में पति की हैवानियत सामने आई है। उसने रात में गर्भवती पत्नी से ऐसी डिमांड की। जिसे मना किया तो दर्दनाक मौत दी। 10 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।
विज्ञापन
Agra News: नैना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जूता कारीगर ने गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी के घर से नैना का शव बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम-विवाह के बाद अब प्रवीन पत्नी के घरवालों से एक प्लॉट मांग रहा था। मंगलवार रात को इसी बात पर हुए झगड़े के बाद सोई पत्नी का पहले गला दबाया, फिर चाकू से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शाहगंज थाने में बुधवार तड़के चार बजे एसआई ज्ञानेश्वर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जूता कारीगर प्रवीन थाने पहुंचा। बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। यह सुनकर पुलिस ने प्रवीन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस प्रकाश नगर में आरोपी के घर पहुंची। ससुराली नहीं मिले। कमरे में नैना का शव पड़ा हुआ था। उसका गला कटा हुआ था। वारदात की जानकारी पर नैना की मां निखलेश सहित अन्य परिजन आ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षिका: चीखती रही छात्रा...और वो बरसाती रही डंडे, पूरे शरीर में दिखे उसकी क्रूरता के निशान
विज्ञापन
बेटी की खुशी की खातिर स्वीकार किया था प्रेम-विवाह
मृतका की मां निखलेश ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पढ़ाई के दौरान एक सहेली के माध्यम से बेटी नैना की दोस्ती प्रवीन से हुई थी। दोनों मिलने लगे। इस बारे में घरवालों को पता नहीं था। 10 महीने पहले दोनों ने प्रेम-विवाह कर लिया। इस पर थाने में शिकायत की। बाद में बेटी की खुशी की खातिर दोनों का रिश्ता स्वीकार कर लिया। एक महीने बाद पूरे विधिविधान से शादी करा दी। दामाद को बाइक और अन्य सामान भी दिया।यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
बताया कि शादी के बाद से प्रवीन नैना को परेशान करने लगा। उनके तीन प्लॉट में से एक प्लॉट को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर आए दिन बेटी से मारपीट करता था। 4 महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। 15 दिन पहले भी फंदा लगा दिया था। भागकर बेटी ने जान बचाई थी। अब बेटी की जान ले ली। वह पांच महीने की गर्भवती थी।
यह भी पढ़ेंः- अब कासगंज में पेशाब कांड: किन्नरों ने युवक को पिलाया पेशाब, दस हजार रुपये भी लूटे, रंजिश में की वारदात
यह भी पढ़ेंः- अब कासगंज में पेशाब कांड: किन्नरों ने युवक को पिलाया पेशाब, दस हजार रुपये भी लूटे, रंजिश में की वारदात
बहुत झगड़ा करती थी, मैने मार डाला
थाने पहुंचने पर प्रवीन एक ही बात बोल रहा था कि पत्नी को मैंने मार डाला। बहुत झगड़ा करती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवीन से वारदात के संबंध में पूछताछ की गई। वह पूरी तरह से सच नहीं बोल रहा था। यही बताया कि झगड़े के दौरान गुस्से में जान ले ली। पहले उसका गला दबाया। वह गिर पड़ी। उसे लग रहा था कि पत्नी बच जाएगी। पुलिस से शिकायत कर देगी। इसलिए किचन में चाकू लेकर पत्नी के गले पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न