फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Case of fake signing of ADIOS on TC has come to light in Mainpuri

मैनपुरी में बड़ा खेल: टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर, प्रधानाचार्य हुए तलब तो बोले- मेरे भी साइन फेक

Mon, 31 Jul 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 05:05 PM IST
सार

मैनपुरी में फर्जी हस्ताक्षर को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर मिले हैं। प्रधानाचार्य को तलब किया तो बोले- मेरे भी साइन फेक हैं। 

विज्ञापन
Case of fake signing of ADIOS on TC has come to light in Mainpuri
मैनपुरी में बड़ा खेल: टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से काउंटर साइन कराने के मामले फिर से संज्ञान में आने लगे हैं। कुरावली थाना क्षेत्र में संचालित एक सहायता प्राप्त कॉलेज से जारी की गई टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) पर एडीआईओएस (सह जिला विद्यालय निरीक्षक) के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए हैं। टीसी संज्ञान में आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सोमवार को श्री केशव लाल माथुर चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर की एक टीसी वायरल हुई। यह टीसी सह जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर से प्रमाणित थी। जब इस टीसी का संज्ञान सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल और जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार को हुआ तो पता चला कि टीसी पर जो सह जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर हैं वह फर्जी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- उफनती गंगा में पलटी बैलगाड़ी: धारा में छटपटाने लगे पांच लोग, चीखने पर ग्रामीणों ने चार को बचाया; किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों ने श्री केएलएमसी उ.मा. विद्यालय नरायनपुर के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है कि आखिर इस टीसी पर किस प्रकार से सह जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर हो गए। प्रधानाचार्य से मामले में जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

सह जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से काउंटर साइन के मामले पूर्व में भी आते रहे हैं। पिछले साल भी दो अलग-अलग कॉलेजों की टीसी फर्जी काउंटर साइन से जारी की गई थीं। संबंधित मामलों में प्रधानाचार्यों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि उनके द्वारा टीसी प्रमाणित नहीं कराई गई हैं।

प्रधानाचार्य बोले-मेरे भी हस्ताक्षर फर्जी

दूसरी तरफ टीसी को लेकर श्री केशव लाल माथुर चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर के प्रधानाचार्य ज्ञानचंद्र ने बताया कि यह टीसी फर्जी है उनके यहां इस नाम का कोई बच्चा नहीं पढ़ता। और टीसी पर किए गए प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में उफान पर यमुना: 'हेलो...क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है, घूमने आ सकते हैं या नहीं', पर्यटक आशंकित

श्री केएलएमसी उमा विद्यालय के नाम से जारी एक छात्र की टीसी सामने आई है। इस टीसी पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर फर्जी हैं। मामले में संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य से जवाब मांगा गया है।  -सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed