फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   teenager girl died after bullock cart overturned in Ganges in Kasganj villagers saved four other

उफनती गंगा में पलटी बैलगाड़ी: धारा में छटपटाने लगे पांच लोग, चीखने पर ग्रामीणों ने चार को बचाया; किशोरी की मौत

Mon, 31 Jul 2023 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

कासगंज में एक बैलगाड़ी गंगा में पलट गई। चढ़ी धारा में पांच लोग डूबने लगे। ग्रामीणों ने चार को बचा लिया। एक किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
teenager girl died after bullock cart overturned in Ganges in Kasganj villagers saved four other
Kasganj News: उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार की दोपहर एक बैलगाड़ी गंगा के तेज बहाव में पलट गई। उसमें सवार पांच लोग गंगा में डूबने लगे। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास मौजूद ग्रामीणों ने महिला सहित चार को बचा लिया। जबकि, एक किशोरी की मौत हो गई। घटना से घर में रोना पिटना मचा हुआ है। 

विज्ञापन


घटना पटियाली थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य गांव के पास की है। यहां मुंता नगला गांव निवासी नवाब अली अपनी बैलगाड़ी पर पशुओं के लिए घास लेने निकला था। उसकी भतीजी माजिदा (14) आई और बोली हम लोग भी घास लेने चलेंगे। वह अपनी सहेलियों के साथ आकर गाड़ी में बैठ गई। इसमें सानिया (14) भूरी (13), सहरीन (14) शामिल थीं। खेत की तरफ गाड़ी जाती देखकर गांव निवासी हारुन की पत्नी निजासन (38) भी उसमें बैठ गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में नाथ कुटी पुरानी गंगा के सोते के पास गंगा के तेज बहाव में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। वह धारा में पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग धारा में बहने लगे। वह बचाने के लिए चीखे। आवाज सुनकर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। तैराकी जानने वाले ग्रामीणों ने तत्काल धारा में छलांग लगा दी। उन्होंने कड़ी मेहनत करके सभी को बाहर निकाला। कुछ ही देर में माजिदा ने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में मिले ब्रिटिश नागरिक की मौत: पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार; 50 से अधिक किताब तो 100 से अधिक लिखे लेख
 

ग्रामीणों ने अन्य सभी को बेहोशी की हालत में बदायूं में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। उधर, माजिदा की मौत की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम कुलदीप सिंह, तहसीलदार निधि पांडेय ने क्षेत्रीय लेखपाल बृजविहारी को मौके पर भेजकर जानकारी ली। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष राजीव यादव भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed