फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A devotee going to Vaishnodevi on foot was run over by a vehicle and died

UP: मंदिर जा रहे श्रद्धालु की मौत, टूंडला टोल प्लाजा के पास हुआ दर्दनाक हादसा; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 07 Apr 2025 11:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

फिरोजाबाद में उसायनी स्थित वैष्णोधाम मंदिर जा रहे श्रद्धालु की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। टोल प्लाजा के पास किसी वाहन ने श्रद्धालु को कुचल दिया।
 

विज्ञापन
A devotee going to Vaishnodevi on foot was run over by a vehicle and died
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में उसायनी स्थित वैष्णोधाम मंदिर में मातारानी के दर्शन करने पैदल जा रहे श्रद्धालु को किसी वाहन ने रौंद दिया। गंभीर घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी मोती निवासी तेजवीर सिंह (20) रविवार दोपहर एक बजे घर से उसायनी स्थित वैष्णोधाम मंदिर मातारानी के दर्शन करने के लिए पैदल निकला था। वह टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आए किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। युवक इंटरमीडिएट का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा
 

साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर, गंभीर घायल
टूंडला से खरीदारी कर घर लौट रहे साइकिल सवार किशोर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव चंडिका निवासी 16 वर्षीय सुमित कुमार रविवार शाम पांच बजे साइकिल द्वारा टूंडला से सामान लेकर गांव वापस लौट रहा था। फिरोजाबाद रोड स्थित केडी होटल के सामने वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed