फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such a comment was made on Brahmins from Facebook ID of minister's son that people got angry

UP: ब्राह्मणों पर ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात

Mon, 07 Apr 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति के पुत्र चंद्रमोहन प्रजापति की फेसबुक आईडी से ब्राह्मणों पर की गई विवादित टिप्पणी ने बवाल करा दिया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। वहीं मंत्री के आवास पर पुलिस तैनात की गई है। 

 

विज्ञापन
Such a comment was made on Brahmins from Facebook ID of minister's son that people got angry
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति के पुत्र चंद्रमोहन प्रजापति की फेसबुक आईडी से ब्राह्मण समाज के बारे में विवादित टिप्पणी करने से माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर मंत्री पुत्र को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि उनकी आईडी हैक कर वीडियो बनाकर टिप्पणी की गई है। हालांकि तनाव को देखते हुए मंत्री के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-7 स्थित आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंत्री ने इसे षड्यंत्र बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

राज्यमंत्री के बेटे की टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद
अभी सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान का मामला थमा नहीं हैं। अब राज्यमंत्री के बेटे की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया। राज्य मंत्री के परिवार के कुछ सदस्य अपने खंदौली स्थित गांव में रहते हैं, जबकि कुछ लोग आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 स्थित आवास में रहते हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें, काउंटर और फ्रिज के बीच फंसे थे तीन लोग...ऐसे बची जान


 

वायरल हुई पोस्ट
मंत्री के पुत्र चंद्रमोहन के नाम पर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें ब्राह्मण समाज की लड़की के बारे में टिप्पणी की गई है। इसके बाद से इस पोस्ट पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन में यह वायरल होने लगी तो मंत्री के पुत्र ने सफाई दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि फिर भी किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। इस संबंध में राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि यह हमारे परिवार के खिलाफ षड्यंत्र है।

ये भी पढ़ें -  UP: जानें क्या है ATMS सिस्टम, जिसे हाईवे पर किया जा रहा लागू, कैसे करेगा काम...कम हों जाएंगे रोड एक्सीडेंट


 

जांच होनी चाहिए...
चाणक्य सेना के राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश की गई। इस तरह की बयानबाजी का समाज विरोध करता है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आईडी हैक हुई थी या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed